प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की प्रतिमा को अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम हुआ रद्द
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया है कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले 17 जनवरी को रामलला की प्रतिमा को पूरे अयोध्या (उत्तर प्रदेश) नगर में घुमाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अयोध्या प्रशासन के अनुसार, प्रतिमा को नगर में घुमाने के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता।