प्रिंस हैरी ने आधिकारिक तौर पर यूएस को बताया अपना निवास स्थान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से अलग होने के 4 साल बाद आधिकारिक तौर पर यूके की जगह अमेरिका को अपना निवास स्थान बताया है। यूके के कंपनीज़ हाउस के एक दस्तावेज़ के अनुसार, हैरी ने अपना नया देश/राज्य के रूप में अमेरिका को सूचीबद्ध किया है। बकौल दस्तावेज़, यह बदलाव 29 जून 2023 को हुआ।