प्रिंसेस डायना के 'आइकॉनिक' पर्पल गाउन की होगी नीलामी
दिवंगत प्रिंसेस डायना के पर्पल रंग के सिल्क गाउन की नीलामी 27 जनवरी को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में की जाएगी। यह गाउन फैशन डिज़ाइनर विक्टर एडलस्टीन ने डिज़ाइन किया था और इसे डायना ने 1991 में व 1997 में अपनी मौत से पहले पहना था। ऑक्शन हाउस सोथबी ने बताया, "यह प्रिंसेस डायना की आइकॉनिक ड्रेसेस में से एक थी।"