प्रियंका के साथ सेल्फी लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 लोगों ने तोड़ा उनका सुरक्षा घेरा
दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए 2 लोगों ने उनका सुरक्षा घेरा तोड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। एक शख्स को प्रियंका के करीब आने से रोका गया और उसी बीच दूसरी ओर से एक अन्य शख्स उनके साथ सेल्फी लेने आ गया। वीडियो में प्रियंका पीछे हटती दिख रही हैं।