प्रियंका गांधी के स्वागत में रायपुर की सड़क पर बिछाई गईं पंखुड़ियां, सामने आया वीडियो
रायपुर (छत्तीसगढ़) में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेताओं के स्वागत के लिए सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गईं जिसका वीडियो सामने आया है। कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में शामिल होने के लिए पार्टी के नेता रायपुर पहुंचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर प्रियंका को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।