प्रियंका गांधी ने अपनी शादी की सालगिरह पर शेयर कीं रॉबर्ट वाड्रा के साथ अनदेखी तस्वीरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी शादी की सालगिरह पर रविवार को पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरों का एक कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सालगिरह मुबारक हो रॉब। आपके साथ जीवन प्यार, दोस्ती और कठिन व मज़ेदार पलों से भरा रहा है। मुझे खुशी है कि मैंने आपसे शादी की।"