प्रियंका गांधी ने शेयर की अमिताभ बच्चन द्वारा क्लिक की गई पिता राजीव गांधी की पुरानी तस्वीर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उनकी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका ने बताया कि यह तस्वीर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने क्लिक की थी। उन्होंने 'जीना इसी का नाम है' गाने के बोल शेयर कर लिखा, "ये लाइनें हमेशा आपकी (पिता) याद दिलाती हैं।"