प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार अपनी बेटी को लेकर आए भारत, सामने आई तस्वीर
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व गायक निक जोनस शुक्रवार को अपनी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। दोनों पहली बार मालती को भारत लेकर आए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि वे नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के लिए मुंबई आए हुए हैं।