प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ 2012 में बॉलीवुड में चला था कैंपेन: फिल्ममेकर अपूर्व असरानी
फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने कहा है कि 2012 में प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ बॉलीवुड में कैंपेन चला था। अपूर्व ने कहा, "उन्होंने एक साल में दो बड़ी हिट फिल्में ('बर्फी!' और 'अग्निपथ') दी थीं लेकिन...एक अखबार के पहले पन्ने...पर छपा कि कोई भी हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता।" उन्होंने कहा, "लोग उन्हें उनका हक नहीं दे रहे थे।"