प्रियंका चोपड़ा ने की देव पटेल की 'मंकी मैन' की तारीफ, कहा- बतौर निर्देशक शानदार डेब्यू है
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऐक्टर देव पटेल द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'मंकी मैन' की तारीफ की है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बहुत बढ़िया देव। बतौर निर्देशक शानदार डेब्यू है।" गौरतलब है, देव की इस फिल्म से अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला व अभिनेता सिकंदर खेर ने हॉलीवुड में डेब्यू किया है।