प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं पुरानी व हालिया तस्वीरें; कहा- यह कैसे शुरू हुआ व कैसा चल रहा है
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी व हालिया तस्वीरें शेयर कर लिखा, "यह कैसे शुरू हुआ था और कैसा चल रहा है।" पुरानी तस्वीर में प्रियंका मिस इंडिया वर्ल्ड के ताज के साथ पोज़ देती दिख रही हैं जबकि उनकी हालिया तस्वीर मिरर सेल्फी है। प्रियंका 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड व मिस वर्ल्ड बनी थीं।