प्रियंका चोपड़ा मेरी प्रेरणा हैं: मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा
मिस वर्ल्ड पैजेंट 2024 की विजेता चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने बताया है कि अभिनेत्री व मिस वर्ल्ड-2000 प्रियंका चोपड़ा उनकी प्रेरणा हैं। क्रिस्टीना ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड की फिल्में देखी हैं और फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना 'लेजा लेजा (बोले चूड़ियां)' उनका पसंदीदा भारतीय गाना है। बकौल क्रिस्टीना, उन्हें भारतीय खाना भी काफी पसंद है।