प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिखाई बेटी की पहली झलक, लिखा- आखिरकार घर आ गई है
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उसकी पहली झलक दिखाई है। उन्होंने लिखा, "एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन बिताने के बाद हमारी...बच्ची आखिरकार घर आ गई है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालती मैरी का जन्म समय से पहले हुआ था।