प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का हुआ रोका, अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का ऐक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ रोका हुआ है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "उन्होंने कर दिखाया...हैप्पी रोका।" इससे पहले 2019 में सिद्धार्थ का इशिता कुमार और 2014 में कनिका माथुर के साथ रोका हुआ था लेकिन बाद में उनकी शादी नहीं हो पाई थी।

Load More