प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगज़ीन के लिए अपनी बेटी मालती के साथ खिंचवाई तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटिश वोग मैगज़ीन के फरवरी 2023 एडिशन के लिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई है। प्रियंका ने मां बनने के अनुभव के बारे में वोग को बताया कि उनकी बेटी का जन्म समय से पहले हुआ। उन्होंने कहा, "जब बेटी का जन्म हुआ तो वह मेरे हथेली से भी छोटी थी।"