प्रियंका ने 'आरआरआर' को बॉलीवुड मूवी कहने पर इंटरव्यूअर को टोका; गलती से तमिल फिल्म बताया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान पॉडकास्ट होस्ट डैक्स शैपर्ड द्वारा फिल्म 'आरआरआर' को बॉलीवुड फिल्म कहने पर उन्हें टोकते हुए इसे तमिल फिल्म बताया। मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म को लेकर प्रियंका ने कहा, "यह बहुत बड़ी, महान और ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है...कह सकते हैं कि यह हमारी (भारत की) एवेंजर्स है।"