प्रियंका ने महाशिवरात्रि पर की पति निक के साथ घर पर पूजा, शेयर की अपने मंदिर की तस्वीर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने लॉस ऐंजिलिस के घर पर हुई महाशिवरात्रि की पूजा की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय।" तस्वीर में उनके घर के मंदिर में रखी भगवान शिव की एक मूर्ति भी दिख रही है।