प्रियंका ने शेयर कीं परिवार के साथ राम मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरें, कहा- 'जय सिया राम'
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जय सिया राम! नन्ही बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद।" प्रियंका ने बुधवार को राम मंदिर में दर्शन किए थे।