प्रेग्नेंसी की शुरुआत कठिन थी, किसी से कहा नहीं क्योंकि 12 हफ्तों तक बताना नहीं होता: आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'बॉम्बे टाइम्स' से कहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने शरीर की क्षमता के मुताबिक काम किया। उन्होंने कहा, "प्रेग्नेंसी के शुरुआती कुछ हफ्ते कठिन थे। बहुत थकान होती थी और उल्टी जैसा लगता था लेकिन तब मैंने कुछ कहा नहीं क्योंकि सभी बोलते थे, 'पहले 12-हफ्ते प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताना होता है'।"