प्रेग्नेंसी के दौरान कैंसर से जूझने वाले यूके के कपल की स्वस्थ बच्ची का हुआ जन्म
यूके के वुस्टरशर रॉयल अस्पताल ने बताया है कि गर्भावस्था के दौरान कैंसर से जूझ रहे एक दंपति के कीमोथेरेपी कराने के बावजूद उनकी 'मिरेकल बेबी' स्वस्थ हालत में जन्मी है। अस्पताल ने बच्ची और माता-पिता की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर लिखा, "जेम्स और बेथनी दोनों की सेहत में अब सुधार है। अब उन्हें इलाज की ज़रूरत नहीं है।"