प्रेग्नेंसी के बारे में बताने पर नौकरी से निकाली गई यूके की महिला को मिला ₹15 लाख का मुआवज़ा
ब्रिटेन की एक महिला को उसकी कंपनी से £15,000 (करीब ₹15 लाख) का मुआवज़ा मिला है क्योंकि अपनी महिला मैनेजर को गर्भवती होने की जानकारी देने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। बकौल पीड़िता, उसने अपनी बॉस से प्रेग्नेंसी और पिछले गर्भपात को लेकर बातचीत की जिसके बाद उसे कहा गया कि वह मैटरनिटी लीव की हकदार नहीं।