प्रेम प्रसंग में विफल होना भी छात्रों की खुदकुशी का कारण है: राजस्थान के शिक्षा मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि छात्रों की खुदकुशी के मामले में केवल कोचिंग संस्थान दोषी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे मामले में...माता-पिता व छात्र की संगत भी दोषी है...प्रेम प्रसंग में विफलता भी एक कारण है।" कोटा में हाल ही में एनईईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी की है।