प्रेम विवाह करने वाली लड़की के परिजन ने की उसके जेठ की हत्या, ससुर के दोनों हाथ काटे
भिवानी (हरियाणा) में प्रेम विवाह से नाराज़ लड़की पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर लड़के के बड़े भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी जबकि उसके पिता के दोनों हाथ काट दिए। पुलिस ने बताया कि 50-वर्षीय गोपीराम के छोटे बेटे लाला ने करीब एक माह पहले पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह किया था।