प्रेमिका को बुलाकर लाने से मना करने पर युवक ने झारखंड में बच्चे को कुएं में फेंका, हुई मौत
झारखंड के पलामू में एक युवक को 8-वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे से गांव में रहने वाली प्रेमिका को बुलाकर लाने को कहा था और बच्चे के मना करने पर उसे कुएं में फेंक दिया। 12 अक्टूबर को बच्चे का शव कुएं में मिला था।