प्रेमिका से शादी का विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मिलकर यूपी में की मां की हत्या
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि प्रेमिका से शादी करने का विरोध करने पर 23-वर्षीय युवक ने हाल ही में उसके साथ मिलकर बेरहमी से अपनी मां की हत्या कर दी। बकौल पुलिस, इस घटना के बाद युवक ने खुद ही इस हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।