प्रेमी के सुसाइड के बाद यूपी की युवती ने भी की खुदकुशी, नोट में प्रेमी को बताया 'पति'
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में विशाल नामक प्रेमी के सुसाइड के बाद फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली है। युवती ने सुसाइड नोट में विशाल को 'पति' बताकर लिखा, "मां-पापा माफ कर देना...रोना मत...मैं विशाल के पास जा रही हूं।" उसके पिता के अनुसार, विशाल का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था।