प्रेरणादायक: हादसे में 1 पैर गंवाने के बाद एक पैर से कूदकर स्कूल जाने वाली बच्ची पर स्वाति
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने हादसे में एक पैर गंवाने के बाद एक पैर से 1-किलोमीटर तक कूदकर स्कूल जाने वाली बिहार की 10-वर्षीय बच्ची का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "यह बच्ची बहुत ही प्रेरणादायक है।" वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर कहा, "बच्ची के जज़्बे ने मुझे भावुक कर दिया।"