प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिचय कराए जाने पर 'मालूम है सबको यार' कहते रोहित का वीडियो हुआ वायरल
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना परिचय कराए जाने पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया का एक वीडियो वायरल हो गया है। रोहित ने कहा, "अरे मालूम है सबको यार...चालू कर भाई जल्दी।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने टिप्पणी की, "रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेस्ट हैं।"