प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्लिन के अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन (महाराष्ट्र) में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि शर्लिन का आरोप है कि दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका अश्लील वीडियो दिखाया था। आईपीसी और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।