प्रैक्टिस किट में ट्रॉफी के साथ पोज़ देकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को किया ट्रोल
बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-0 से जीतने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस किट में ट्रॉफी के साथ पोज़ दिया है। खिलाड़ियों ने ऐसा बांग्लादेश को ट्रोल करने के लिए किया और जताया कि उन्होंने बांग्लादेश के साथ 2 'प्रैक्टिस मैच' खेले हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "इन लोगों का...अलग ही चल रहा है।"