प्रॉपर्टी डीलर की राजस्थान में पीट-पीटकर की गई हत्या, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो
पुलिस के मुताबिक, जयपुर (राजस्थान) में बुधवार शाम 5-6 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से विजेंद्र राठौड़ नामक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से पिटाई की। इलाज के दौरान राठौड़ की मौत हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "गहलोत जी बताएं...उनके राज में अपराधी तो सबको दिख जाते हैं...पुलिस क्यों नहीं दिखती?"