प्रोटीन ड्रिंक्स पर चेतावनियां लिखी जानी चाहिए: ब्रेन डैमेज से किशोर की मौत पर ब्रिटिश अधिकारी
यूके में एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी ने 2020 में प्रोटीन शेक पीने के चलते हुए एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार से भारतीय मूल के 16-वर्षीय लड़के की मौत के बाद प्रोटीन शेक में स्वास्थ्य चेतावनियां जोड़ने को कहा है। शेक पीने के 3 दिन बाद रोहन गोधानिया (मृतक) के मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया जिससे उसकी मौत हुई थी।