प्रोटोकॉल तोड़कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले वियतनाम के राष्ट्रपति, लगाया गले
वियतनाम के 3-दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए देश के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने बुधवार को प्रोटोकॉल तोड़ा। एक बैठक के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति गुयेन रक्षा मंत्री सिंह से मिले और उन्हें गले लगाया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। सिंह ने गुरुवार को वियतनाम को तेज़ गति वाली 12 तटरक्षक नौकाएं सौंपी।