प्रोड्यूसर्स ने ऐसा करने को कहा था: ऑस्कर्स में नॉमिनीज़ बताए बिना विजेता घोषित करने पर पचीनो

96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर आए हॉलीवुड ऐक्टर अल पचीनो ने नॉमिनेट हुईं फिल्मों का नाम बताए बिना विजेता का नाम घोषित करने पर स्पष्टीकरण दिया है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया बल्कि प्रोड्यूसर्स ने ऐसा करने को कहा था। गौरतलब है, 'ओपनहाइमर' ने यह अवॉर्ड जीता है।

Load More