प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने मुंबई में ₹103 करोड़ में खरीदे अपार्टमेंट्स
मनीकंट्रोल ने IndexTap.com के दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए बताया है कि फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिनेश विजन ने ₹103 करोड़ में पाली हिल (मुंबई) में अपार्टमेंट यूनिट खरीदी हैं। ये यूनिट 9,000 वर्ग फीट में फैली हैं जो 15वें और 16वें फ्लोर पर स्थित हैं। मैडॉक फिल्म्स के फाउंडर दिनेश ने 'कॉकटेल', 'स्त्री' और अन्य फिल्में प्रोड्यूस की हैं।