प्रोड्यूसर मुकेश उदेशी का हुआ निधन, कुछ दिन बाद होना था किडनी ट्रांसप्लांट

फिल्म प्रोड्यूसर मुकेश उदेशी का चेन्नई (तमिलनाडु) में सोमवार को निधन हो गया। उदेशी के करीबी दोस्त प्रवेश सिप्पी ने बताया, "उदेशी का चेन्नई में किडनी ट्रांसप्लांट होने वाला था लेकिन उनका ऑपरेशन से कुछ दिन पहले निधन हो गया।" उदेशी 'एक विलेन', 'हिम्मतवाला', 'गो गोवा गॉन', 'चश्मे बद्दूर' और कई अन्य फिल्मों के लाइन प्रोड्यूसर थे।

Load More