प्लान बी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, पीएम मोदी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में 'बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने पर बीजेपी के पास कोई प्लान बी है?’ के सवाल पर कहा कि उसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा, "प्लान बी की ज़रूरत है जब प्लान ए की 60% से कम संभावना हो। मुझे यकीन है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।"