'प्लेन को बम से उड़ा दूंगा' मेसेज करने वाले ब्रिटिश-भारतीय छात्र के खिलाफ स्पेन में केस दर्ज
स्नैपचैट ग्रुप पर मेसेज भेजने को लेकर आदित्य वर्मा नामक ब्रिटिश-भारतीय छात्र के खिलाफ स्पेन में केस दर्ज किया गया है। 2022 में स्पेन जाने के दौरान आदित्य ने कथित रूप से मज़ाक में मेसेज किया था, "प्लेन को बम से उड़ा दूंगा (मैं तालिबान का सदस्य हूं)।" मेसेज का पता चलने पर विमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।