प्लेन क्रैश के 40 दिन बाद अमेज़न के जंगल में मिले 4 बच्चे बीज, पौधे और फल खाकर रहे जीवित
अमेज़न के जंगल में प्लेन क्रैश होने के 40 दिन बाद जीवित मिले चार बच्चे कसावा का आटा, फल, पौधे और बीज खाकर ज़िंदा रहे। बच्चों के अंकल ने बताया कि उन्होंने विमान के मलबे से एक प्रकार का आटा 'फरिना' निकाला और कुछ दिनों तक खाया। जब उनका फरिना खत्म हो गया तो उन्होंने बीज खाने शुरू कर दिए।