प्लेन क्रैश के बाद 13 दिन अमेज़न वर्षावन में फंसे रहे पायलट की दूसरे प्लेन क्रैश में हुई मौत
2022 में एक प्लेन क्रैश के बाद अमेज़न वर्षावन में 13 दिनों तक फंसे रहे ओटावियो ऑगस्टो मुन्होज़ द सिल्वा नामक पायलट की दूसरे प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। उनका विमान 28 अगस्त को वेनेज़ुएला और ब्राज़ील की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ओटावियो के कज़न के मुताबिक, उनका शव पांच दिनों तक पानी में पड़ा रहा।