प्लेन चलाना हो तो चला, नहीं चलाना है तो गेट खोल: पायलट को थप्पड़ मारने के बाद यात्री
गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में बदसलूकी करने के आरोपी साहिल कटारिया ने पायलट को थप्पड़ मारने के बाद कहा था, "(प्लेन) चलाना है तो चला, नहीं चलाना है तो...गेट खोल।" इसके बाद कटारिया को विमान से उतारकर पुलिस को सौंप दिया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, कोहरे के कारण यह उड़ान करीब 13 घंटे लेट हुई थी।