प्लेन में तेंदुलकर को देखकर 'सचिन सचिन' चिल्लाए यात्री, उन्होंने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
सचिन तेंदुलकर ने उन्हें प्लेन में देखकर 'सचिन सचिन' चिल्लाते यात्रियों का वीडियो ट्विटर पर सामने आने के बाद प्रतिक्रिया दी है। सचिन ने लिखा, "इसने उस समय की याद दिला दी जब मैं बल्लेबाज़ी करने आता था...सीट बेल्ट का साइन ऑन था इसलिए आपके अभिवादन के लिए खड़ा नहीं हो सका तो अब सभी को...हेलो कह रहा हूं।"