प्लैटफॉर्म पर सोए लोगों पर पानी डालते पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
पुणे रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर सो रहे लोगों के मुंह पर बोतल से पानी डालते एक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है। आलोचनाओं के बाद डीआरएम पुणे इंदु दुबे ने ट्वीट किया, "प्लैटफॉर्म पर सोने से असुविधा होती है...हालांकि यात्रियों को समझाने का यह तरीका सही नहीं है।" बकौल दुबे, पुलसकर्मी को सही बर्ताव करने की सलाह दी गई।