अक्सर पढ़ाई करते समय नींद आना कमज़ोरी/आलस नहीं बल्कि शरीर और दिमाग की सामान्य प्रतिक्रिया है। पढ़ते समय दिमाग तुरंत फोकस व समझने की प्रक्रिया में लग जाता है जिससे उसपर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा ज़्यादा दिमागी मेहनत, नींद की कमी, दिलचस्पी न होना, गलत माहौल, मुश्किल विषय, भारी भोजन और आंखों की थकान नींद का संकेत देती है।