पढ़ाने के लिए स्कूल जाते समय सावित्रीबाई फुले पर गोबर और पत्थर फेंकते थे लोग
सतारा (महाराष्ट्र) में 3 जनवरी 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका और देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या थीं। सावित्रीबाई पढ़ाने के लिए स्कूल जाती थीं तो लोग उन पर गोबर और पत्थर फेंकते थे। वह हमेशा बैग में एक साड़ी रखती थीं और स्कूल पहुंचने के बाद साड़ी बदलकर बच्चों को पढ़ाती थीं।