पढ़ाई न करने को लेकर पिता के डांटने पर यूपी में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भदोही (उत्तर प्रदेश) में एक 16-वर्षीय लड़के ने पिता के डांटने से नाराज़ होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि लाल मणि नामक शख्स ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने बेटे रोहित को पढ़ाई न करने पर डांटा था। रोहित का शव मंगलवार सुबह घर के पास एक पेड़ से लटका मिला।