फांसी की सज़ा देने के बाद पेन की निब क्यों तोड़ देते हैं जज?
फांसी की सज़ा सुनाने के बाद जज द्वारा पेन की निब तोड़े जाने की प्रथा अंग्रेज़ों के ज़माने में शुरू हुई थी। माना जाता है कि पेन की निब इसलिए तोड़ दी जाती है ताकि दोषी द्वारा किया गया अपराध दोबारा न हो और निब टूटने के बाद जज के पास भी अधिकार नहीं होता कि वह अपना फैसला बदलें।