फाइटर जेट और न्यूक्लियर रिऐक्टर के अलावा फ्रांस से और क्या-क्या खरीदता है भारत?
भारत, फ्रांस से राफेल फाइटर जेट, मिराज-2000 और स्कॉर्पियन पनडुब्बियां खरीदता है। एयरक्राफ्ट, स्पेसक्राफ्ट और उनके पार्ट्स, न्यूक्लियर रिऐक्टर, मशीनरी, बॉयलर और मकैनिकल उपकरण, नेविगेशन सिस्टम, मेडिकल, ऑप्टिकल और सर्जिकल उपकरण व केमिकल उत्पाद भी भारत, फ्रांस से खरीदता है। मिसाइल, एवियोनिक्स, इंजन टेक्नोलॉजी, विमान प्रणालियां और गाइडेड हथियारों के क्षेत्र में भी भारत का फ्रांस से सहयोग बढ़ा है।