फाइनेंशियल एडवाइज़र ने मेट्रो सिटीज़ में घर खरीदने को बताया सबसे 'बड़ी गलती'; छिड़ी बहस
फाइनेंशियल एडवाइज़र व 'विज़्डम हैच' के फाउंडर अक्षत श्रीवास्तव ने 3 कारण बताते हुए मेट्रो सिटीज़ में प्लॉट/घर खरीदने को सबसे 'बड़ी गलतियों' में से एक बताया है जिसपर बहस छिड़ गई है। उन्होंने कहा, "पूरी मार्केट पर बिल्डर्स का कंट्रोल...अत्यधिक डेवलपमेंट से इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याएं...लगातार नए विकास से संपत्ति बेचने की चुनौती...इसलिए किराए पर रहें, शांति से जिएं।"