फाइनेंशियल फ्रॉड के बाद तुरंत कौन-कौनसे कदम उठाने चाहिए?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अमित दुबे ने हाल ही में बताया कि फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार बनने के बाद तुरंत गृह मंत्रालय के 1930 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा, "पहले 1-2 घंटे अहम होते हैं...उसके बाद आप कॉल करेंगे तो शायद उसे गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।" पुलिस और अपने बैंक को भी सूचित करना चाहिए।